उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. त्रिपाठी को कार्य विस्तार, 6 माह और संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को शासन ने छह माह का कार्य विस्तार दिया है। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो गया था। नए कुलपति की चयन प्रक्रिया पूरी होने में लगने वाले समय को देखते हुए शासन ने उन्हें कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है।

वह अगले छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेश तक पद पर बने रहेंगे। प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को 24 नवंबर 2023 को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने 25 नवंबर को पदभार ग्रहण किया था।

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें कार्यवाहक कुलपति के रूप में छह माह का कार्य विस्तार दिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आदेश जारी किया गया है। विवि के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने आदेश की पुष्टि की है।
और पढ़े  राजनीति: दूल्हा एक बनेगा, नाचना सबको पड़ेगा', राम माधव ने उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…