उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि की दोगुनी, चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 50 हुई

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जिले को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि को पांच से बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया गया है। सीएम ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने का निर्णय लिया गया है। इसमें उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया गया है। विधानसभा स्तर पर प्रथम पुरस्कार 500 से बढ़ाकर 700, द्वितीय 400 से बढ़ाकर 500 और तृतीय 300 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि 800, 600 एवं 400 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 1,000 रुपये, 800 रुपये एवं 600 रुपये एवं राज्य स्तर पर 1,500 रुपये, 1,000 रुपये एवं 700 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 2,000 रुपये, 1,500 रुपये एवं 1,000 रुपये की गई है।

सभी ग्राम पंचायतों में होंगे सीएम खेल क्लब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन करने का भी अनुमोदन किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी खाली भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का अनुमोदन किया है।

और पढ़े  BJP कार्यसमिति की बैठक: बोले सीएम धामी- डबल इंजन ने किए बड़े काम, दिल्ली से कम हुई उत्तराखंड की दूरी
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…