चमोली- आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में आग लगी, सिलिंडर फटने से हुई और विकराल, सारा सामान हुआ राख

Spread the love

माेली-कुंड हाईवे पर मंडल में आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट पर भीषण आग लग गई। रोस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था। यहां रखे भरे सिलिंडर के फटने से आग विकराल हुई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जल गया है।

मंडल में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप एक रेस्टोरेंट स्थित है। पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट पर आग भड़क गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को दी। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिस पर टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

उन्हाेंने बताया कि रेस्टोरेंट स्थानीय मनीष नौटियाल का है और ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया है। गनीमत रही कि इन दिनों रेस्टोरेंट बंद था। बताया कि प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शार्टसर्किट होने से आग लगी है।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन- रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन टनल में धंसाव, पानी और मलबा भरा, मजदूरों को निकाला
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love