चमोली- आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में आग लगी, सिलिंडर फटने से हुई और विकराल, सारा सामान हुआ राख

चमाेली-कुंड हाईवे पर मंडल में आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट पर भीषण आग लग गई। रोस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था। यहां रखे भरे सिलिंडर के फटने से आग विकराल हुई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जल गया है।

मंडल में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप एक रेस्टोरेंट स्थित है। पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट पर आग भड़क गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को दी। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिस पर टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

उन्हाेंने बताया कि रेस्टोरेंट स्थानीय मनीष नौटियाल का है और ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया है। गनीमत रही कि इन दिनों रेस्टोरेंट बंद था। बताया कि प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शार्टसर्किट होने से आग लगी है।

और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…