उत्तराखंड: पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात दर्ज किया मुकदमा..खालिद, सुमन, साबिया और हीना को बनाया आरोपी

 

 

पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया। देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया। असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई जांच।

गत 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में युवाओं ने भी परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए 21 सितंबर की रात से परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया था। कई दौर की वार्ता युवाओं से हुई लेकिन कई दिनों तक कोई बात नहीं बन सकी थी। इस बीच पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।
शासन की ओर से पत्र जारी कर दिया गया था
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। एकल जांच आयोग भी गठित कर दिया गया था। बावजूद इसके युवा सीबीआई जांच कराने और परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर अड़े थे। ऐसे में 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरनास्थल पर युवाओं के बीच पहुंचे और वहीं से सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी।

अधिकारिक तौर पर अगले दिन शासन की ओर से पत्र जारी कर दिया गया था। लगातार पुलिस मुख्यालय केंद्रीय विभागों से समन्वय बनाए हुए था। इसी बीच पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कराने की घोषणा भी कर दी थी। अब सीबीआई जांच की शासन की संस्तुति पर डीओपीटी ने मंजूरी दे दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: रोडवेज प्रबंधन से वार्ता बेनतीजा, समान वेतन-नियमितीकरण की मांग, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…