उत्तराखंड: ऋषिकेश, हरिद्वार के घाटों पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, 36 घंटे का उपवास पूरा

 

 

त्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, कर्णप्रयाग में छठ पर्व का उल्लास देखने को मिला। आज व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। और इसी के साथ 36 घंटे का उपवास पूरा हुआ। सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर जुट गए हैं।

 

उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

चमोली के कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र के संगम तटों और आसपास के जलाशयों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह और शाम के समय घाटों पर छठी मइयां के गीतों की गूंज रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूजा सामग्री के साथ घाटों तक पहुंचीं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और प्रवासी समुदाय ने मिलकर सामूहिक पूजा का आयोजन किया।

Chhath Mahaparva people from Purvanchal community gathered in large numbers to offer water to Sun

 

छठ महापर्व पर उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा देखने को मिली। मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों में लोगों ने छठ पूजा की।

Chhath Mahaparva people from Purvanchal community gathered in large numbers to offer water to Sun

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था।

और पढ़े  उत्तराखंड: औली में जुटे भारत-अमेरिका के जवान, शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास, युद्ध को लेकर साझा करेंगे विचार

 

 
Chhath Mahaparva people from Purvanchal community gathered in large numbers to offer water to Sun

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पत्नी संग की छठ पूजा की। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य की मंगल कामना की।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…