देहरादून- दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-BJP, पारदर्शी जांच की मांग

नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस व भाजपा सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने होटल में सेफ का काम कर रहने वाले केशव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग उठाई, जिससे निर्दोष को न्याय मिल सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, मालवीय नगर में अग्निकांड की दुखद घटना है। लेकिन दिल्ली सरकार की कार्रवाई कष्टदायी है। होटल के सेफ उत्तराखंड निवासी केशव नेगी पर आरोप है कि आग बुझाने में योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या आग बुझाने की जिम्मेदारी केशव नेगी की थी? जांच का विषय आग लगने के कारणों व नियमों का उल्लंघन होना चाहिए।

 

दिल्ली सरकार इस मामले मेंं हस्तक्षेप कर केशव नेगी को रिहा करे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। छोटी कर्मचारियों को आरोपी बनाना उचित नहीं है। अग्निकांड में होटल के बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केशव नेगी की गिरफ्तार के संबंध में मैंने व सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अग्निकांड की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच करने के लिए कहा है। किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।

केशव नेगी को हम हरसंभव कानूनी सहयोग व न्याय दिलाने के प्रयास में साथ खड़े रहेंगे। उत्तराखंड के लोग देश विदेश में ईमानदारी, मेहनत व संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। हमें न्याय व्यवस्था विश्वास है लेकिन निर्दोष को न्याय अवश्य मिले।

और पढ़े  हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…