हरिद्वार- घर के आंगन में पानी की टंकी में फनफनाते हुए दिखाई दिए 27 सांप के बच्चे, दहशत में आया परिवार

हरिद्वार सराय गांव में सोमवार की दोपहर को एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब घर के आंगन की पानी की टंकी में एक-दो नहीं बल्कि 27 सांपों के बच्चे फनफनाते हुए दिखाई दिए। पानी भरने के दौरान टंकी में सांपों की हलचल नजर आते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, सराय ग्राम स्थित एक मकान की पानी की टंकी में अचानक बड़ी संख्या में सांपों के बच्चे दिखाई दिए। टंकी में सांपों को तैरता देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिवार ने तत्काल वन विभाग से संपर्क किया।

 

चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के सांप के बच्चे
सूचना मिलने पर स्नेकमैन तालिब और भोला मौके पर पहुंचे। दोनों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टंकी से कुल 27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के हैं, जिन्हें सामान्य भाषा में वाटर स्नेक (पानी का सांप) कहा जाता है। ये सांप विषैले नहीं होते और प्रायः तालाबों, नहरों, जलाशयों तथा अन्य जल स्रोतों के आसपास पाए जाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि ये बच्चे लगभग एक से डेढ़ सप्ताह के हैं और संभवतः किसी मादा सांप ने सुरक्षित वातावरण मिलने पर टंकी के आसपास अंडे दिए होंगे, जिनसे हाल ही में बच्चे निकले हैं। सभी सांपों के बच्चों को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वहीं रेस्क्यू के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़े  अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, बढ़ाई परेशानी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…