Canara Bank: बैंकिंग सेक्टर से करना चाहते हैं करियर की शुरुआत? 3500 पदों पर तुरंत करें आवदेन

 

केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद करने वाला है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पद भरे जाने हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने अपनी स्नातक परीक्षा 01.01.2022 से पहले या 01.09.2025 के बाद उत्तीर्ण न की हो। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

 

15,000 तक मिलेगा वेतन

प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के दौरान कुल 15,000 रुपये महीने का वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षु को इसके अलावा कोई और भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा। केनरा बैंक सीधे प्रशिक्षु के खाते में 10,500 रुपये मासिक भेजेगा और 4,500 रुपये सरकार का हिस्सा सीधे डीबीटी के जरिए जमा होगा। किसी भी कटौती के बाद ही प्रशिक्षु को हर महीने यह वजीफा मिलेगा।

कैसे होगा चयन

  • स्थानीय भाषा की परीक्षा: अगर उम्मीदवार 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ चुके हैं और उसका प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं, तो उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगी और दस्तावेज सत्यापन के समय आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवार प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त नहीं होंगे।
  • शारीरिक/चिकित्सा फिटनेस: चयनित प्रशिक्षुओं की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार केवल तभी होगी जब उन्हें चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किया जाए।
और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये (सूचना शुल्क सहित) लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसमें अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आयु और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, साइन, शैक्षिक प्रमाणपत्र, और स्थानीय भाषा का प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट और रसीद अपने पास रख लें।
  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…