Recruitment: BRO में 542 पदों पर कल से शुरू हो रहा पंजीकरण, 10वीं-ITI पास कर सकेंगे आवेदन

 

अगर आप 10वीं-आईटीआई पास हैं और देश सेवा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने कुल 542 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो तकनीकी कार्यों में कुशल हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

देश की सीमाओं को मजबूत सड़कों से जोड़ने वाला सीमा सड़क संगठन (BRO) अब युवाओं को देशसेवा का अवसर दे रहा है। भर्ती प्रक्रिया 11 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। यानी फॉर्म भरने के बाद उसे डाक के माध्यम से भेजना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे प्रमाणपत्र, फोटो और पहचान पत्र तैयार रखनी चाहिए ताकि आवेदन निर्धारित समय पर भेजा जा सके।

BRO Vacancy Details: पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 542 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें –

  • व्हीकल मैकेनिक: 324 पद
  • एमएसडब्ल्यू (पेंटर): 12 पद
  • एमएसडब्ल्यू (जनरल): 205 पद

संगठन ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र का अनुभव और तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है।

BRO Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
और पढ़े  जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

 

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ रखा गया है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार पहले बीआरओ की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें या निर्धारित प्रारूप में तैयार करें। फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म तिथि का प्रमाण, पहचान पत्र और हालिया फोटो संलग्न करें। पूरा आवेदन पत्र डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा: Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune, Maharashtra – 411015

  • Related Posts

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…