बुरहानपुर :सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत जिला समन्वयक अधिकारी द्वारा किया गया मनरेगा कार्यो का निरीक्षण।

बुरहानपुर :सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत जिला समन्वयक अधिकारी द्वारा किया गया मनरेगा कार्यो का निरीक्षण।

डवाली खुर्द- जिले में जिला कलेक्टर महोदय श्री प्रवीणसिंह के आदेशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया महोदय के मार्गदर्शन में श्री हेमंत धार्मिक जिला समन्वयक के नेतृत्व में मनरेगा योजना का सामाजिक अंकेक्षण का कार्य ग्राम सामाजिक एनिमेटर के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमे बुरहानपुर जनपद से श्री विनोद दानड़गे जी और खकनार जनपद से श्रीमती संध्या ढोके ब्लॉक समन्वयक द्वारा ऑडिट कार्यो की देख रेख एवं रूपरेखा बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जिला समन्वयक अधिकारी श्री धार्मिक जी द्वारा ग्राम पंचायत डवाली खुर्द और देवरिमाल में दस्तावेजो का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो का मौका स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया, जिसमे सी सी रोड, स्टॉप डेम, ग्रेवल रोड एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर आदि कार्यो का भौतिक सत्यापन किया गया है। सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य मनरेगा योजना के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराना, जल संरचनाओं का विकास करना एवं पंचायत की जवाबदेही को सुनिश्चित करना है।ग्राम पंचायत डवाली खुर्द और देवरिमाल में किये गए निर्माण कार्यो के सत्यापन उपरांत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमे कलेक्टर प्रतिनिधि द्वारा सहभागिता करके और ग्रामीणों की समस्याओ को सुना जाकर उसका निराकरण त्वरित किया गया। ग्राम पंचायत डवाली खुर्द में विशेष ग्राम सभा का संचालन वी. एस. ए. राजकुमार एस पटेल, मनोहलाल गौतम और गजानन तांदडे द्वारा सम्पन कराया गया।।

और पढ़े  भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें
  • Related Posts

    भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें

    प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल,…

    भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे

    राजधानी में शनिवार को भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विभिन्न कार्यक्रमों के चलते दिनभर गतिविधियां रहेंगी। निगम परिषद की बैठक में शहर के विकास,…