घर में आग – सोते-सोते नींद में ही काल के मुंह में समा गई 7 जिंदगी, 8 लोग बुरी तरह झुलसे।।

<strong>घर में आग – सोते-सोते नींद में ही काल के मुंह में समा गई  7 जिंदगी, 8 लोग बुरी तरह झुलसे।।</strong>

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। उस वक्त इस मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दमघुटने से मौत हो गई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं। 
इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। <strong>घर में आग – सोते-सोते नींद में ही काल के मुंह में समा गई  7 जिंदगी, 8 लोग बुरी तरह झुलसे।।</strong>

हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला

और पढ़े  मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी…

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…