खबर जरा हटके : मेरे पति ने नहीं बनाए सुहागरात पर संबंध, हनीमून पर भी सोता रहा,पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस थाने| क्या है पूरी खबर डाले एक नजर

Spread the love

मेरे पति ने नहीं बनाए सुहागरात पर संबंध, हनीमून पर भी सोता रहा,पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस थाने

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता।

महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा।

युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता। पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बताकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  Bhopal- सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा

Spread the love
  • Related Posts

    Bhopal- सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है। संयुक्त किशान मोर्चा के नेतृत्व में किसान भोपाल के…


    Spread the love

    शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 67 साल के बुजुर्ग से 3.91 करोड़ की साइबर ठगी

    Spread the love

    Spread the loveभोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगों के ऐसे जाल में फंस गए कि उन्होंने करीब 3.91 करोड़ रुपये गंवा दिए। आरोपियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *