ब्रेकिंग- अयोध्या: रामलला का सूर्य तिलक- रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण।।

ब्रेकिंग- अयोध्या: रामलला का सूर्य तिलक- रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण।।

रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण,
रामनवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक होगा। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद यह प्रयोग सफल हुआ है। वैज्ञानिकों ने इसे सूर्य तिलक मैकेनिज्म का नाम दिया है।

दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्य ने किया तिलक, वैज्ञानिकों के मौजूदगी में ठीक दोपहर 12:00 किया गया सफल परीक्षण, रामनवमी के दिन भगवान के ललाट की शोभा बढ़ाएगा सूर्य,राम जन्मोत्सव के मौके पर लगभग 4 मिनट तक रामलला का तिलक करेंगे भगवान सूर्य

रामलला के माथे पर सूर्य तिलक लगाने के लिए बीते रविवार और सोमवार को लगातार ट्रायल चला। रविवार को सूर्य की किरणें रामलला की ठोढ़ी और होठों के आसपास ही आ पा रही थीं। विज्ञान और इंजीनियरिंग के मिलेजुले प्रयासों से आखिरकार अगले ही दिन इस चुनौतीपूर्ण कार्य में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को सफलता हाथ लगी। सूर्य की किरणें रामलला के होठों से ऊपर आकर माथे पर विराजमान होने लगीं। यह देखकर इस कार्य में लगी टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस योजना को साकार रूप देने में वैज्ञानिकों ने एक साल कड़ी मेहनत की है। कई बार वैज्ञानिकों के दल ने अयोध्या आकर रामजन्म भूमि परिसर की भौगोलिक स्थिति और मंदिर के स्ट्रक्चर का अध्ययन किया। इसके बाद ‘सूर्य तिलक’ लगाने के लिए एक खास उपकरण तैयार किया।

और पढ़े  UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…