शाहजहांपुर: 30 रोजों के बाद आई खुशियों भरी ईद लोगों ने अदा की नमाज, मुल्क में अमनो अमान की दुआ

शाहजहांपुर: 30 रोजों के बाद आई खुशियों भरी ईद लोगों ने अदा की नमाज, मुल्क में अमनो अमान की दुआ

शाहजहांपुर के ईदगाह मैदान में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद का त्योहार बड़े हर्षोल्लास मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक दी। गुरुवार को सुबह 8:00 बजे शहर पेशी इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने ईद की नमाज अदा कराई । ईद की नमाज के बाद मुल्क के लिए अमनों अमान की दुआ की गई । <strong>शाहजहांपुर: 30 रोजों  के बाद आई खुशियों भरी ईद लोगों ने अदा की नमाज,  मुल्क में अमनो अमान की दुआ</strong>
इस दौरान ईदगाह के मैदान में सभी राजनीतिक दल के नेताओं के अलावा जिला प्रशासन ने भी कैंप लगाकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी । जिले में अलग-अलग वक्त के मुताबिक मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई । ईद के मौके पर बच्चों के मनोरंजन के लिए ईदगाह के मैदान में मिला भी लगाया गया । शहर में सुकून के साथ ईद का त्योहार संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन में काफी तैयारी की । सुबह के समय नमाज के वक्त ईदगाह के मैदान में कैंप लगाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे । <strong>शाहजहांपुर: 30 रोजों  के बाद आई खुशियों भरी ईद लोगों ने अदा की नमाज,  मुल्क में अमनो अमान की दुआ</strong>इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी । होटल में रमजान के 30 रोजों के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है जिसको लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आता है । इस दिन मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में जाकर नमाज को अदा करते हैं और घर में मीठी सेवइयां बनाकर अपने रिश्तेदारों को खिलाकर उनके साथ मोहब्बत का इजहार करते हैं। ईद का त्योहार बच्चों के लिए भी खास है क्योंकि इस दिन परिवार के बड़े उनको ईदी के रूप में कुछ पैसा देते हैं ।

और पढ़े  नोएडा बर्निंग बस हादसा- हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…