नाव हादसा: श्रीनगर में हुआ बड़ा हादसा- झेलम नदी में डूबी नाव… 6 लोगों की मौत, 6 को बचाया, कुछ लोग अब भी लापता

नाव हादसा: श्रीनगर में हुआ बड़ा हादसा- झेलम नदी में डूबी नाव… 6 लोगों की मौत, 6 को बचाया, कुछ लोग अब भी लापता

श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई। इसमें 15 लोग सवार थे, जिसमें आठ वयस्क और सात विद्यार्थी शामिल थे। हादसे का पता चलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक 12 लोगों की तलाश की जा चुकी है। हादसा गंडबल बटवाड़ा में हुआ है।

इनमें छह की जान जा चुकी है और तीन का उपचार चल रहा है। तीन अन्य की हालत स्थिर है, जबकि तीन अब भी लापता हैं। बचाव अभियान चल रहा है। श्रीनगर उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट ने इसकी जानकारी दी है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, मौके पर संभागीय आयुक्त कश्मीर, आईजीपी कश्मीर, उपायुक्त श्रीनगर और एसएसपी श्रीनगर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। अधिकारियों ने मौके से बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: भद्रवाह में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर, एम4 राइफल बरामद

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले…

    जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश

    संचार सेवा ठप करके पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में हुए नरसंहार को दबाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पीओजेके हाईकोर्ट ने सरकार को 10 दिन…