PM Modi in Jammu:- जम्मू में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दिया 32000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

PM Modi in Jammu:- जम्मू में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दिया 32000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू में ‘विकसित भारत विकसित जम्मू’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लाल मोहम्मद से बातचीत की।

किश्तवाड़ जिले से वीणा देवी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। वीणा किश्तवाड़ के पाडर के अठोली की रहने वाली है वीणा। वीणा ने कहा किगांव का जीवन बहुत ही मुश्किल था। लकड़ियां काट कर चूल्हा जलाना पड़ता था। लेकिन उज्जवला योजना के सहयोग से अब उनके जीवन में नई रोशनी आई है। अब अपने परिवार के लिए गैस से खाना बनाती हैं।

पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी-
प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

और पढ़े  श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार
  • Related Posts

    श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार

    आतंक के दौर में वीरानी से उजड़े श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में ऐतिहासिक शिव मंदिर (दुर्गेश्वरी मंदिर) में 37 साल बाद फिर से मंत्रों, पूजा-अर्चना, शंख और घंटियों की…

    ठंड का आगाज: कश्मीर में रातें सर्द, तापमान शून्य से नीचे,मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी

    जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि जम्मू में…