श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार

आतंक के दौर में वीरानी से उजड़े श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में ऐतिहासिक शिव मंदिर (दुर्गेश्वरी मंदिर) में 37 साल बाद फिर से मंत्रों, पूजा-अर्चना, शंख और घंटियों की गूंज सुनाई दी है। अब इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया है। सदियों पुराने इस मंदिर के फिर से संवरने और आबाद होने की कहानी आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। मंदिर के जीर्णोद्धार में कश्मीरी हिंदुओं को स्थानीय मुस्लिम पड़ोसियों और प्रशासन का भरपूर साथ मिला।

कभी मंदिर के पास ही रहने वाले शशि टिक्कू ने बताया कि मंदिर करीब 700 वर्ष पुराना है। मंदिर का निर्माण 14वीं-15वीं शताब्दी तक कश्मीर के सुल्तान जैन-उल-आबिदीन (जैनुद्दीन बडशाह) के शासनकाल के आसपास माना जाता है। टिक्कू के मुताबिक गत अगस्त महीने में जब मैं यहां लाैटा तो मंदिर की जर्जर और उपेक्षित हालत देखकर मन व्यथित हो गया। पता चला कि कोई भी संस्था इसकी देखरेख नहीं कर रही है। इसके बाद उन्होंने मंदिर को संवारने की पहल की। सबसे पहले वेल्डिंग करवाकर मंदिर के गेट मजबूत किए ताकि परिसर सुरक्षित हो सके।
टिक्कू के अनुसार, चूंकि अकेले जीर्णोद्धार करना आर्थिक रूप से संभव नहीं था। ऐसे में जिला उपायुक्त कार्यालय और पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूरा सहयोग दिया। फतेह कदल की एसएचओ एसआई सोनिका शर्मा और महाराजगंज के अधिकारी गौहर ने मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में काफी भूमिका निभाई।
1989 का दौर बीत चुका है, अब यहां सिर्फ प्यार है
टिक्कू ने कहा कि उन्हें अब यहां एक पल के लिए भी 1989 जैसा डर या तनाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पूजा से ठीक एक दिन पहले रात 10 बजे जब वे मंदिर की धुलाई कर रहे थे तो उन्होंने पास के एक मुस्लिम परिवार से पानी मांगा। उस परिवार ने न केवल पानी उपलब्ध कराया, बल्कि मंदिर की सफाई और पूजा शुरू होने की पहल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि 1989 में जो माहौल खराब हुआ था, वह बुरा दौर बीत चुका है। आज यहां के लोगों के दिलों में सिर्फ प्यार और अपनापन है।
और पढ़े  ठंड का आगाज: कश्मीर में रातें सर्द, तापमान शून्य से नीचे,मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी
  • Related Posts

    ठंड का आगाज: कश्मीर में रातें सर्द, तापमान शून्य से नीचे,मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक कोहरे की चेतावनी

    जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि जम्मू में…

    लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर: मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का आतंकी, पहले अफसरों ने दिया था सरेंडर करने का मौका

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार…