उड़ी: आतंकी लॉन्च कमांडर समेत 2 आतंकी हुए ढेर, हथियार व पाकिस्तानी रुपये बरामद

उड़ी: आतंकी लॉन्च कमांडर समेत 2 आतंकी हुए ढेर, हथियार व पाकिस्तानी रुपये बरामद

जम्मू कश्मीर-

उत्तरी कश्मीर के बारामुले जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ में आतंकी लॉंच कमांडर बशीर अहमद मलिक समेत दो आतंकी मारे गए। घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गई है। गुरुवार को सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बारामुला के उड़ी सेक्टर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट पर सतर्कता को और अधिक बढ़ाया गया। बुधवार को बिगड़े मौसम के बीच नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने सीमा पर से आतंकियों को आते देखा। उन्हें ललकारे जाने पर मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया।
<strong>उड़ी: आतंकी लॉन्च कमांडर समेत 2 आतंकी हुए ढेर, हथियार व पाकिस्तानी रुपये बरामद </strong>

मारे गए आतंकियों की पहचान आतंकी बशीर अहमद मलिक और अहमद गनी शेख के तौर पर हुई है। दोनों घुसपैठिए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आतंकी बशीर लॉंच कमांडर था। बशीर नियंत्रण रेखा के पार से कई बार आतंकवादियों की घुसपैठ करा चुका था। इस बार वो खुद इस पार आने की कोशिश में ढेर कर दिया गया।

बशीर उत्तर में लीपा से लेकर दक्षिण में पीओजेके और राजोरी के इलाकों तक आतंकी तंजीमों के लिए एक महत्वपूर्ण आतंकवादी लॉन्च कमांडर था। उसने नियंत्रण रेखा के पार अनगिनत आतंकवादियों की घुसपैठ को अंजाम दिया। उसके खात्मे से नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ढांचे और उसके समर्थकों को दिया गया बड़ा झटका है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है और हम दुश्मन को उसके कुटिल मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

और पढ़े  श्रीनगर: नाना पाटेकर ने फिल्मों में ही नहीं कारगिल में भी निभाया असल किरदार

दोनों के पास से 2 एके श्रृंखला राइफलें, 2 पिस्तौल, 4 चीनी हथगोले, गोला-बारूद, दवाइयां, खाने-पीने का सामान, 2630 पाकिस्तानी रुपये और पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र शामिल हैं।

  • Related Posts

    कठुआ: अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, पिछले महीने किया था गिरफ्तार

    न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने पाकिस्तानी नागरिक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोपी को 10 की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस…

    श्रीनगर: नाना पाटेकर ने फिल्मों में ही नहीं कारगिल में भी निभाया असल किरदार

    नाना पाटेकर सिर्फ दमदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि सेना और कश्मीर से उनका गहरा जुड़ाव रहा। वर्ष 1990 में वह टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और मराठा लाइट इन्फैंट्री के…