भीमताल: पेड़ से लटका मिला टैक्सी चालक का शव, तनाव में था सुरेश, जांच में पुलिस

 

भीमताल के सातताल स्थित गरुणताल के पास सोमवार की रात एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही फॉरोसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार कुमार राठौड़ ने बताया कि सोमवार की रात गरुणताल में सुरेश राम (34) पुत्र जगदीश राम निवासी क्वारब अल्मोड़ा का शव पेड़ से लटका मिला था। उन्होंने बताया कि फॉरोसिंक टीम के साथ घटना स्थल पर जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक पारिवारिक तनाव में था। तनाव में होने के चलते ही आत्महत्या का अंदेशा लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद में मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…