Ayodhya Ram mANDIR: 8 महीने में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, रोजाना पहुंच रहे हैं 70 हजार भक्त

Ayodhya Ram mANDIR: 8 महीने में ढाई करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, रोजाना पहुंच रहे हैं 70 हजार भक्त

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दो गुना हो गई है। अयोध्या में रोजाना 70 हजार से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। यहीं नहीं पिछले आठ माह में अयोध्या में ढाई करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमें वीआईपी व वीवीआईपी श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से ऊपर है।

22 जनवरी को राममंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था। आलम यह था कि प्राण प्रतिष्ठा के चार महीने में ही अयोध्या डेढ़ करोड़ श्रद्धालु आए। हालांकि पहले की तुलना में अब श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दरबार में रोजाना 1़ 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे थे, लेकिन अप्रैल से इसकी संख्या में कमी आई है। अब रोजाना 70 से 90 हजार श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि इस समय रोजाना 70 हजार से अधिक भक्त रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

बताया कि पिछले आठ माह में भक्तों के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। सुगम दर्शन के लिए तीन तरह के पास जारी किए जाते हैं। सुगम दर्शन पास, विशिष्ट पास के साथ आरती में शामिल होने के लिए भी पास बनाए जाते हैं। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी आरपी यादव का कहना है कि इस साल अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा तो जनवरी में प्राप्त होगा, लेकिन पिछले आठ माह में अयोध्या में ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं।

और पढ़े  UP- पाकिस्तान के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश, पकड़े गए 4 संदिग्ध, जवान की हत्या का था मंसूबा

3 हजार विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे
श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब तीन हजार विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के लोग शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ ही वीवीआईपी और वीआईपी दर्शन का आंकड़ा पांच लाख के ऊपर है। किसी एक स्थान पर इतने कम समय में वीआईपी दर्शन करने वालों का यह एक रिकॉर्ड है।

  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…