अल्मोड़ा- उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा 16 को, इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं पंजीकरण

प्रदेश के हजारों युवाओं का शिक्षक बनने का सपना जल्द साकार होगा। 16 अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड और एमएड परीक्षा में शामिल होकर छात्र- छात्राओं को अपने सपने को नई उड़ान देने का अवसर मिलेगा।

इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सात अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 16 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यार्थियों को एसएसजे विवि, कुमाऊं विवि नैनीताल और श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध परिसर, महाविद्यालय और संस्थानों में बीएड और एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

 

इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं पंजीकरण
प्रवेश परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ओर से जारी http://ukentrance.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सात अगस्त तक पंजीकरण करना होगा।

 

उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर लें। प्रवेश रीक्षा 16 अगस्त को होगी

– डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा

और पढ़े  उत्तराखंड: 2 हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…