उत्तराखंड: 2 हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से होना है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इससे जुड़ी हैं। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जबकि उत्तराखंड में उन्हें फिलहाल 9300 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिल रहा है। दोनों राज्यों के बीच मानदेय के इस अंतर के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है।
प्रदेश में मानदेय वृद्धि से पहले महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। इसमें सामने आया कि हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक 16 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।
वहां हर साल मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी भी की जाती है। वहीं, उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग कर रही हैं।
और पढ़े  इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना
  • Related Posts

    उत्तराखंड: निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, CM ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

    निकायों व सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी बढ़ा महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निकायों में छठे केंद्रीय वेतन आयोग…

    उत्तरकाशी: मुख्य सचिव के सहज अंदाज ने जीता दिल, शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ किया रासो नृत्य

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंदवर्धन का एक अलग और सहज अंदाज चिन्यालीसौड़ के दूरस्थ गांव बनाडी में देखने को मिला। यहां वह अपने पुरोहित के छोटे भाई के विवाह समारोह…