उत्तरकाशी: मुख्य सचिव के सहज अंदाज ने जीता दिल, शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ किया रासो नृत्य

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंदवर्धन का एक अलग और सहज अंदाज चिन्यालीसौड़ के दूरस्थ गांव बनाडी में देखने को मिला। यहां वह अपने पुरोहित के छोटे भाई के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रासो नृत्य किया।

मुख्य सचिव को अपने बीच पाकर गांव के लोग भी काफी उत्साहित नजर आए। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले मुख्य सचिव को इस तरह ग्रामीण परिवेश में सहजता से घुलते-मिलते देख लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने शादी समारोह में मौजूद ग्रामीणों के साथ समय बिताया और पारंपरिक नृत्य में भी हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर रासो नृत्य किया। उनके इस अंदाज ने विवाह समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। मुख्य सचिव के इस सहज व्यवहार से पुरोहित के परिजन और ग्रामीण अभिभूत नजर आए।

और पढ़े  CM Yogi in Panchur-: सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा 'मां', कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…

    उत्तराखंड: वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, पीसीसीएफ ने जारी किए दिशा-निर्देश

    वन विभाग के कार्यालयों में रखे हुए हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंग गायब हुए तो व्यक्तिगत तौर पर डीएफओ जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा जहां पर वन्यजीव अंग रखे गए…