विवाद सुलझाने गए किशोर की गोली मारकर हत्या, 2 राहगीरों को भी लगी गोली, इकलौता बेटा था समीर

Spread the love

 

यूपी के वाराणसी स्थित थाना क्षेत्र के रसूलपुर दयालपुर बगीचे में गुरुवार शाम 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने समीर सिंह (14) की गोली मारकर हत्या कर दी। रामू यादव (35) और अभिषेक यादव भी गोली से घायल हो गए। दोनों घायलों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रामू यादव को कमर में गोली लगी है। जबकि अभिषेक के पेट को छूते हुए गोली निकल गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। डीसीपी गोमती जोन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

रसूलपुर गांव निवासी बनारसी सिंह का बेटा समीर सिंह चारा काटने वालीं मशीन का उपकरण मरम्मत कराकर घर लौट रहा था। शाम 6 बजे (दयालपुर) रसूलपुर गांव के बगीचे के पास सड़क किनारे इंदरपुर गांव निवासी रामू यादव और दोस्त अभिषेक यादव, समेत तीन अन्य युवक खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक से दो युवक पहुंचे और रामू से विवाद करने लगे। समीर भी विवाद सुलझाने में जुट गया। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड की फायरिंग में सीने में गोली लगते ही समीर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। कुछ ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों हमलावरों को घेरने की कोशिश की, लेकिन हवा में असलहा लहराते हुए वह भाग निकले।

 

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समीर को शिवपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। अचेतावस्था में रामू यादव और अभिषेक को भर्ती कराया गया है।

और पढ़े  अयोध्या- अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

बाइक लूटने के प्रयास में फायरिंग की आशंका
लोगों के अनुसार बदमाश रामू की बाइक छीनने का प्रयास कर रहे थे। रामू की बाइक पर अभिषेक बैठा था। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। समीर बीच-बचाव और विवाद सुलझाने में हमलावरों के पास पहुंच गया। दो अन्य भी ग्रामीण कुछ दूरी पर थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किसी प्रकार की रंजिश नहीं थी, विवाद अचानक हुआ था।

इकलौता बेटा था समीर
कक्षा 10 का छात्र समीर सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बनारसी कृषि कार्य के अलावा सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। बेटे का शव देख बेसुध हो गए। दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग की बात सामने आई है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। – डीसीपी गोमती आकाश पटेल


Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love