UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी सज-धजकर दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है। बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज होगा और अयोध्या दीपों के साथ रामकथा, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम की साक्षी बनेगी।

इस बार दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक भी दिखेगी। पांच देशों की रामलीला मंडलियां प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगी। वहीं, विभिन्न राज्यों के कलाकार लोक परंपराओं, वेशभूषा, नृत्य व संगीत से सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत करेंगे।
रामनगरी की गलियों से लेकर प्रमुख आयोजन स्थलों तक उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30  लाख दीप सजाए जाने हैं। घाटों पर दीप बिछाए जा रहे हैं। सात नवंबर को दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा। इस दिन राम की पैड़ी के घाट लाखों दीपों से जगमगाएंगे। दीप सजाने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व कर्मचारी जुटे हैं।  बृहस्पतिवार से लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी शुरू हो जाएगा।
व्हाट्सएप पर रामभक्तों को भेजा जा रहा शुभकामना संदेश
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को दिवाली पर शुभकामना संदेश और आभार-पत्र भेजा जा रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे संदेश के साथ पीडीएफ प्रारूप में पत्र भी संलग्न है।
और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…