राष्ट्र प्रेरणा स्थल: पीएम बोले- एक परिवार ने देश को बनाया था बंधक, भाजपा ने मुक्त कराया..

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, एक परिवार ने देश को बंधक बनाया था, भाजपा की सरकार ने उसे मुक्त कराया। परिवारवाद की राजनीति की एक विशिष्ट पहचान होती है। असुरक्षा से घिरी होती है। इस कारण परिवारवाद दूसरे की लकीर को छोटा करने की प्रवृत्ति होती है। इसी सोच ने भारत में राजनीतिक छूआछूत का चलन शुरू किया।

 

 ‘कांग्रेस से या सपा से कोई भी ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस से या सपा से कोई भी ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता। इन लोगों के राज में तो भाजपा के नेताओं को सिर्फ अपमान ही मिलता था। भाजपा के डबल इंजन सरकार को बहुत फायदा यूपी को हो रहा है। यूपी 21वीं सदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं। यूपी के मेहनतकश लोग एक नया भविष्य लिख रहे हैं। आज यूपी की चर्चा विकास के लिए होती है। यूपी पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, दुनिया में यूपी की नई पहचान बन रहा है।

 

 ‘भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया, वहां उनकी प्रतिमा। कोई नहीं भूल सकता है कि आंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया। दिल्ली की शाही परिवार ने इसे मिटाने का प्रयास किया। यहां सपा ने भी ऐसा किया। लेकिन भाजपा ने इसे मिटने नहीं दिया।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें

 

  ‘लखनऊ की धमक पूरे विश्व में है’

पीएम मोदी ने कहा, लखनऊ की धमक पूरे विश्व में है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में ब्रह्मोस मिसाइल का बहुत बड़ा योगदान है। इस मिसाइल का निर्माण लखनऊ में हो रहा है। पहले बैंक खाते कुछ लोगों के होते थे, वैसे ही बीमा भी कुछ लोगों तक सीमित था।

हमने जीवन ज्योति योजना बनाई। आज इस स्कीम से 25 करोड़ से ज्यादा गरीब जुड़े हैं। इसी तरह दुर्घटना बीमा से 55 करोड़ लोग जुड़े हैं। ये वह लोग हैं जो बीमा के बारे में सोच नहीं पाते थे। इन योजनाओं से करीब 25 हजार करोड़ का भुगतान इन गरीब परिवारों के काम आया।

National Inspiration Site: PM Modi said - One family had held the country hostage, the BJP freed it...
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया गया – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

‘पूरे देश में एक्सप्रेसवे बनाने का काम चल रहा’

मोदी ने कहा कि सन 2000 के बाद से अब तक करीब आठ लाख किलोमीटर सड़कें गांवों में बनी हैं। इसमें से करीब चार लाख किमी सड़कें पिछले दस वर्षों में बनी हैं। पूरे देश में एक्सप्रेसवे बनाने का काम चल रहा है। यूपी में एक्सप्रेसवे बनाने में नाम कमा रहा है। एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। अटल जी ने ही दिल्ली में मेट्रो की शुरूआत की। मेट्रो नेटवर्क लोगों की जिंदगी आसान बना रही है। यूपी के कई शहरों में तेजी के साथ मेट्रो बन रही है।

National Inspiration Site: PM Modi said - One family had held the country hostage, the BJP freed it...
कार्यक्रम में थी लाखों लोगों की भीड़ – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

 ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना’

पीएम मोदी ने कहा- भारत में टेलीकाम को गति देने का काम अटलजी ने ही किया। आज भारत दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट और मोबाइल यूजर वाले देशों में से है। अटलजी जहां होंगे, वो इस बात से खुश होंगे। 11 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है।

और पढ़े  नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…