प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया लोकार्पण,बीजेपी व संघ की गैलरियों का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंच चुके हैं। जहां पर उन्होंने स्थल का भ्रमण और अवलोकन किया। अब से कुछ ही देर में वह स्थल का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा व जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भाजपा व जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया। इस गलियारे में जनसंघ और भाजपा की पूरी यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भ्रमण किया। इस गैलरी में डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न चित्र और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

आयोजन स्थल पहुंचे पीएम मोदी, प्रतिमाओं का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ स्थित बसंत कुंज योजना पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लगी प्रतिमाओं का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हो रहा इंतजार

आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

65 एकड़ में फैला हुआ है राष्ट्र प्रेरणा स्थल, प्रतिमाओं के निर्माण पर खर्च हुए 21 करोड़

प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया लोकार्पण,बीजेपी व संघ की गैलरियों का किया अवलोकन
  • प्रेरणा स्थल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमाएं लगी हैं।
  • राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ में फैला है और इसके निर्माण पर 232 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका निर्माण दिसंबर 2022 में शुरू हुआ था।
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था।
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार माटू राम ने पूरा किया है।
  • तीनों विभूतियों की प्रतिमाओं के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…