बिहार विधानसभा चुनाव Results: बिहार में मतगणना के रुझान से बौखलाया विपक्ष, सीएम सिद्धारमैया ने भी अलापा ‘वोट चोरी’ का राग

Spread the love

 

र्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी ‘वोट चोरी’ हुई है, जहां वोटों की गिनती के दौरान एनडीए आराम से बहुमत के पार निकलती दिख रही है। उन्होंने माना कि महागठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी) को मिल रहे झटके की वजह उन्हें अभी साफ नहीं पता।

 

जनता का फैसला स्वीकार करना होगा
इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि ‘जनता के फैसले को हमें स्वीकार करना ही है। मुझे नहीं पता नाकामयाबी क्यों मिली, मैं बिहार गया भी नहीं था। कौन हमारे पक्ष में नहीं आया, क्यों नहीं आया-यह सब मैं पता करूंगा।’ जब उनसे पूछा गया कि बिहार में ओबीसी वोट निर्णायक थे, फिर भी कांग्रेस को समर्थन क्यों नहीं मिला, तो उन्होंने पलटकर कहा, ‘ओबीसी कौन नहीं है? नीतीश कुमार भी तो ओबीसी हैं।’

राहुल के दावे पर क्या बोले सिद्धारमैया?
कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ से चुनाव से पहले लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जब सवाल आया तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने यहां भी चोरी की है।’ हालांकि, इस कथित चोरी को लेकर उन्होंने कोई खास जानकारी साझा नहीं की। बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में पूरा हुआ था। अब गिनती के बीच एनडीए बढ़त में है और सत्ता वापस हासिल करती दिख रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 67.13 दर्ज हुआ है।

और पढ़े  Bihar- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveबेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे…


    Spread the love

    Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पश्चिम बिहार…


    Spread the love