बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार, वह बीते 27 सितंबर को अपनी पत्नी और बच्चों को लाने के लिए पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुंजरिया पश्चिम टोला स्थित अपने ससुराल गया था।

युवक के शरीर में गंभीर चोट के निशान
पीड़ित का आरोप है कि ससुराल में उसे जंजीर से बांधकर मारपीट की गई। अकील अख्तर की मां ने घटना की सूचना पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम को दी। इसके बाद पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज को घटना के संबंध में अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार के निर्देश पर बहादुरगंज पुलिस और इस्लामपुर पुलिस की पहल पर अकील अख्तर को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के हवाले किया गया। अकील अख्तर के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं।

पीड़ित के अनुसार, वह अपनी पत्नी और बच्चों को लाने ससुराल गया था, जहां उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया। वहीं, पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में न लें।
थाना अध्यक्ष ने बताया- युवक ने की हैं दो शादियां
मामले को लेकर बहादुरगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला है कि युवक ने दो शादियां की हैं। युवक अपनी पहली पत्नी को लाने उसके घर यानी ससुराल गया था। वहां पत्नी के साथ आपसी अनबन को लेकर विवाद हुआ। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है।
और पढ़े  बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…