बिहार विधानसभा चुनाव के तहत सभी 243 सीटों के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत सात राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों के परिणाम आज जारी होंगे। उपचुनाव वाली सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले गए, जबकि बिहार में दो चरणों (6 और 11 नवंबर) के तहत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव और सात राज्यों की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।
भाजपा मुख्यालय में चुनाव परिणाम से पहले बन रहीं जलेबियां
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है।









