नैनीताल- उत्तराखंड की मुक्केबाज वर्णिका और बबीता के आगे दिल्ली पस्त

 

 

 मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को 27 मुकाबले खेले गए। इसमें देशभर के 11 राज्यों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड के दो बाॅक्सर ने जीत दर्ज की।

जिला प्रशासन, खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही प्रतियोगिता में 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग के पहले मुकाबले में उत्तराखंड की वर्णिका ने दिल्ली की पूजा को हराया। दूसरे मुकाबले में राजस्थान की स्वाति आर्या ने महाराष्ट्र की सिरादे शेख को पराजित किया जबकि तीसरे मुकाबले में हरियाणा की सुरेना ने आंध्र प्रदेश की कोलुसुश्री वसिर्ला को हराया। 48 से 51 किग्रा भार वर्ग के पहले मुकाबले में हरियाणा की मीनाक्षी ने महाराष्ट्र की नरूनाली डोंगरे को हराया। दूसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश की सुगंध गीता ने उत्तरप्रदेश की तनू को जबकि तीसरे मुकाबले में उत्तराखंड की बबीता टम्टा ने दिल्ली की रौनक परवे को हराया। चौथे मुकाबले में राजस्थान की कन्नू प्रिया खर ने लद्दाख की कुलसुभा बानु को पराजित किया।
और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…