रुड़की- बुग्गावाला में लोडर वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, जीजा-साले की दर्दनाक मौत, दोनों परिवारों में कोहराम

 

 

रुड़की में बुग्गावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शुक्रवार की शाम को सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर अपने साले काका निवासी ग्राम अन्नेकी हरिद्वार के साथ बाइक पर अन्नेकी गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों तेलपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बुग्गावाला भगवान महर ने एंबुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया मृतक जीजा-साले हैं। वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  कोटद्वार: ईडा मल्ला गांव में गुलदार पिंजरे में कैद, खेत में काम करने के दौरान महिला पर किया था हमला
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…