अयोध्या: दीयों पर इतना खर्च क्यों.. अखिलेश के बयान पर विहिप नेता बोले- सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें

Spread the love

पा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘दिवाली-क्रिसमस’ वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें  चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।

विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?

 

सपा मुखिया ने दिया था ये बयान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  UP- अवध के कई जिलों में सुबह से आंधी-बारिश, बिहार-झारखंड व पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सों में पहुंचा मानूसन
  • Related Posts

    अयोध्या-  जनचौपाल में समस्याओं पर मंथन, समाधान की दिशा में कदम

    Spread the love

    Spread the love   पूराबाजार ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में…


    Spread the love

    3 घंटे तांडव: तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के फतेहाबाद में फिरोजाबाद मार्ग पर पूठपुरा गांव के पास सोमवार को थार कार की टक्कर से बाइक सवार मनीष (22) की मौत होने पर जमकर बवाल…


    Spread the love