यूपी- मंदिर के अंदर सो रहे पुजारी को बदमाशों ने आधी रात कुल्हाड़ी से काट डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

 रायबरेली में शनिवार की देर रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार करके मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी। सुबह उनका शव मंदिर के बाहर पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई।

घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव की है। यहां कार्यदेवन मंदिर के पुजारी की हत्या हुई है। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    यूपी- सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब BJP के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण

    विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक…

    हाल ए यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के स्कूलों में 55 लाख बच्चे इस सर्दी भी फर्श पर पढ़ेंगे, मजबूरी

    हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में स्कूलों को टाटपट्टी से मुक्त करने की घोषणाओं के बावजूद इन प्रदेशों में करीब 55 लाख बच्चों को इस सर्दी में भी जमीन…