CJP- गिरफ्तार होने आया हूं, अरेस्ट कीजिए अभिजीत दीपके, रांका और सौरव को पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं।

 

मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ़्तार कीजिए

दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ़्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ़्तार कीजिए।” दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, “नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।”

 

वे चाहे कोई भी कार्रवाई करें, हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे

AAP सांसद संजय सिंह का कहना है कि सिर्फ एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरे देश को छावनी में बदल दिया गया है। दिल्ली को बंद कर दिया गया है और यहां आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है, जिससे इमरजेंसी से भी बदतर हालात बन गए हैं। आम आदमी पार्टी CJP के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन कर रही है… अरविंद केजरीवाल ने भी हमसे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है, और वे चाहे कोई भी कार्रवाई करें, हम अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे।”

और पढ़े  PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

 

चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर सुरक्षा

आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि “हमारे जिले में BNSS की धारा 163 लागू है। इसके तहत यहाँ फ़ोर्स तैनात की गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने, हर चीज़ पर नज़र रखी जा रही है… हम चेकिंग कर रहे हैं और हर चीज़ पर नज़र रख रहे हैं।

 

सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली: CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

 

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बढ़ाई

आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। सुरक्षा पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Related Posts

    CJP प्रदर्शन 2.0: बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, सड़कों पर बिछाई कीलें, बैरिकेट्स लगाकर चेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ी कर दिया है। राजधानी की सीमाओं…

    राहुल पर भड़के नितिन नवीन: बोले- विदेशी ताकतों के साथ देश को अस्थिर करने की कोशिश, जनता जवाब देगी

    BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एलन मस्क के भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में देरी को लेकर दिए गए बयान पर राहुल गांधी के समर्थन को लेकर…