Encounter:- मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी नफीस ढेर, दर्ज थे 34 केस, भाभीसा के जंगल में हुआ एनकाउंटर

Spread the love

त्तरप्रदेश के शामली जिले की कांधला पुलिस के साथ गांव भभीसा के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस मारा गया। उस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था।

Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

 

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी ने बताया मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

Nafees carrying a reward of Rs 1 lakh killed in an encounter in Shamli

पुलिस अधीक्षक, शामली एनपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमशों की तरफ से फायरिंग में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बल-बल बचे हैं। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। थाना कांधला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में 1,00,000 रुपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी नफीस पुत्र मूदा निवासी मोहल्ला खैल, कस्बा व थाना कांधला, जनपद शामली पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा के लिए की गई फायरिंग में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दौरान उपचार उसकी मृत्यु हो गई।

और पढ़े  अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, 7 माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता

अभियुक्त नफीस के विरुद्ध कुल 34 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत थे, जिनमें हत्या, लूट व जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों के तीन मुकदमों में वह वांछित था। मौके से एक पिस्टल .32 बोर, एक खोखा, पांच जिंदा कारतूस, एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।


Spread the love
  • Related Posts

    UP- चुनाव के ठीक पहले बदली UP की राजनीति, ब्राह्मण वोट हुआ प्रासंगिक, अखिलेश के PDA में अब आया पंडित भी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने सियासी दलों को जातीय समीकरण खासतौर पर ब्राह्मण समेत सवर्ण समाज के वोटबैंक को लेकर नए सिरे…


    Spread the love

    गौतम हत्याकांड का खुलासा- तीन दोस्त, एक लड़की और खून: मोबाइल पर 14 बार बातचीत, फिर चाकू से लड़के को गोद दिया

    Spread the love

    Spread the love गौतम हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड का मास्टरमाइंड कांट के नौसारा सिकंदरपुर खुर्द गांव का रहने वाला 19 वर्षीय अश्वनी निकला। अश्वनी…


    Spread the love