पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर्स समेत 8 लोगों की मौत, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Spread the love

 

फगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून बताए और बताया कि हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। एसीबी ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। एसीबी ने हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

 

हमले के खिलाफ राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
एसीबी ने बताया कि मैच के बाद वापस उरगुन लौटते हुए उन्हें निशाना बनाया गया। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने इसे अफगानिस्तान के खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। बोर्ड ने हमले में मारे गए खिलाड़ियों के परिजनों के प्रति सांत्वना भी जाहिर की। अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने भी घटना पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले में मारे गए नागरिकों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं।’ राशिद खान ने कहा कि ‘नागरिक ठिकानों पर हमला पूरी तरह से अनैतिक और निर्मम है। यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।’

 

मोहम्मद नबी ने भी की आलोचना
राशिद खान ने एसीबी के पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज न खेलने के फैसले की भी सराहना की। राशिद खान ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में राष्ट्रीय गौरव सबसे पहले आता है। अफगानिस्तान के एक अन्य शीर्ष क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी पाकिस्तान के हवाई हमले की तीखी आलोचना की और क्रिकेटर्स की मौत को पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट परिवार पर हमला बताया।


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love