उत्तरकाशी- स्कूल बस में बैठ रहे थे बच्चे, यमुनोत्री हाईवे के पास तेजी से आई रोडवेज बस ने मारी टक्कर

 

 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज बस और स्कूली बस की भिड़ंत हो गई। स्कूल बस में सवार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

गुरुरामराय पब्लिक स्कूल की बस खरादी नंदगांव क्षेत्र से बच्चों को लेकर बडकोट दुबाटा स्कूल आ रही थी। मौके पर मौजूद होटल व्यवसाई गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि स्कूल बस दुबाटा के पास बच्चों को बैठा रहीं थीं कि तभी रोडवेज की अनियंत्रित बस ने खड़ी स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…