हिमाचल: दर्दनाक हादसा- पहाड़ से बस पर गिरीं भारी भरकम चट्टानें..छत उखड़कर खाई में गिरी, मलबे में दबीं सवारियां,16 शव निकाले

Spread the love

 

 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। मंगलवार शाम को हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हीं बच्चों के परिवार के चार सदस्यों की हादसे में मौत हो गई है

। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी आठ वर्षीय राहुल लापता है। राहुल की मां बिमला का शव बरामद हो गया है।  बुधवार सुबह लापता बच्चे का शव बरामद किया गया।  हादसे में मरने वालों की संख्या अब 16 हो गई है।  हादसा बरठीं में भल्लू पुल के पास शुक्र खड्ड किनारे हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने से निजी बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जबकि सारा मलबा बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा। 

 

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम 6:30 बजे मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

मरोतन, बरठीं और बीच के स्टैंड से सवार हुए थे लोग
पुलिस और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मलबे से आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर उपचार के लिए बरठीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बस में मरोतन, बरठीं और बीच के स्टेशनों से लोग सवार हुए थे। 

और पढ़े  राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस हिमाचली पर लगा सकती है दांव, प्रत्याशी का एलान आज, CM सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

ज्यादातर नौकरी और काम से लौटने वाले लोग हैं। पुलिस प्रशासन ने अभी रेस्क्यू अभियान बंद नहीं किया है। एनडीआरएफ भी मौके पर डटी रही। एसपी संदीप धवल, एसडीएम गौरव चौधरी, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने भी मौके पर दौरा किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुल्लू दशहरा के समापन को लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए निकले।

 

घायल भाई-बहन की मां, दो चचेरे भाइयों और चाची की गई जान
फगोग गांव की घायल आरुषि (10) और शौर्य (8) की मां कमलेश कुमारी की भी मौत हो गई है। उनके साथ बस में जा रहे दो चचेरे भाई नक्श और आरव और उनकी मां अंजना कुमारी की भी जान चली गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हर कोई सन्न है। अंजना कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में है। 

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

मायके से अपने ससुराल फगोग जा रही थी देवरानी और जेठानी
बताया जा रहा है कि दोनों देवरानी और जेठानी मायके से अपने ससुराल फगोग जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। शवों को पहचान के लिए बरठीं अस्पताल रखा गया है। यहां चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हादसे की खबर फैलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पीड़ित परिवार के सदस्यों को लोग सांत्वना दे रहे थे। कोई उन्हें पानी पिला रहा था तो कोई आंसू पोंछ रहा था।

 

चालक-परिचालक की मौत कंडक्टरी कर रहा मालिक पहले उतर गया था बरठीं में
पुलिस के अनुसार, हादसे में चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है। बस का मालिक राजकुमार पहले खुद कंडक्टरी कर रहा था। बस का नाम मां पर संतोषी रखा है। हादसे से पहले वह बरठीं में उतर गया। उसने वहां दूसरे परिचालक को आगे जाने के लिए कहा और कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। इसमें नए परिचालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी होने के चलते रोजाना की तरह बहुत ज्यादा सवारियां नहीं थीं।

और पढ़े  हिमाचल- राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सुक्खू सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, हर जिले में विरोध प्रदर्शन

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

हादसे में इन 15 लोगों की गई जान
बख्शी राम (भल्लू), नरेंद्र (छत), कृष्णलाल (थापना नरली), रजनीश, चुन्नी (बरड़), सोनू (कच्युत), शरीफ खान (मलांगण), बिमला (देण), आरव, कमलेश, अंजना, नक्श (फगोग), प्रवीण (डोहग), कांता देवी (सियोथा), संजीव (मैड) की मौत हुई है।

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

पीएम, राष्ट्रपति, गृह मंत्री और सीएम ने जताया दुख 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरठीं में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से जारी बयान के अनुसार पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

 

उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी बिलासपुर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाले 15 शव
बिलासपुर के बरठीं के भल्लू में हुए हादसे में मलबे में दबे 15 शवों निकालने के लिए करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। करीब साढ़े छह बजे हादसा हुआ। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। रात 10 बजे तक 15 शव और दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

 

बारिश थमते ही भल्लू पुल की पहाड़ी बस पर आ गिरी और पूरी बस मलबे में दब गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बस पूरी तरह मलबे में दब चुकी थी। बस की छत उखड़कर नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

और पढ़े  High Court: केंद्र सरकार सोती रही, देरी के आधार पर याचिका खारिज, जानें मामला...

Accident in Bilaspur of Himachal during heavy rains Rocks fell on bus from a mountain many dead one missing

कुत्तों की सहायता से शवों को ढूंढा
अंधेरा और लगातार मिट्टी गिरने से रेस्क्यू कार्य में भारी परेशानी हुई। साढ़े तीन घंटे तक चले राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीम ने कुत्तों की सहायता से शवों को ढूंढ निकाला। देर रात तक जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम चलता रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal बजट 2026: 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट, 2 अप्रैल तक चलेगा विधानसभा सत्र

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। 30 मार्च को बजट पारित होगा। विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा…


    Spread the love

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस हिमाचली पर लगा सकती है दांव, प्रत्याशी का एलान आज, CM सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के…


    Spread the love