राजनाथ सिंह बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

Spread the love

 

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की किताब ‘आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलॉजी इन द मुगल एम्पायर’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा, वर्तमान में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता हैं और उसकी स्थिति दक्षिण एशिया के कुछ अन्य देशों की अस्थिरता से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, अगर आप कुछ दक्षिण एशियाई देशों को देखें, तो आपको समझ में आएगा कि भारत कितना स्थिर है। पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, उसका भविष्य क्या होगा यह केवल भगवान ही जानता है। मैं इसके भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।

अजीत डोभाल ने की अकबर की लेखन शैली की प्रशंसा
इस कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी किताब की सराहना की और कहा कि यह इतिहास और संस्कृति की एक अनोखी झलक देती है। उन्होंने कहा, यह किताब मूल रूप से यह समझने में मदद करती है कि मुगल काल में चीजों को कैसे देखा और समझा जाता था। उन्होंने एमजे अकबर की शोध आधारित लेखन शैली की प्रशंसा की।

और पढ़े  Results: उपचुनाव के नतीजों पर बोले नवीन, बांकीपुर-दतिया में नहीं मिला अपेक्षित जनादेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमजे अकबर की लेखनी की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय साहित्य में एक खास व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा, अकबर साहब भारतीय साहित्य की दुनिया में एक चमकते हुए सितारे हैं। वह एक ऐसे बुद्धिजीवी हैं जो एक ओर विद्वान की तरह गंभीरता से लिखते हैं, वहीं दूसरी ओर कथाकार की सुंदरता भी उनके लेखन में दिखाई देती है।


Spread the love
  • Related Posts

    गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

    Spread the love

    Spread the loveदुनियाभर में मोहब्बत के शहर के रूप में पहचान रखने वाला आगरा इन दिनों दिल दहला देने वाली वारदातों से सहमा है। जिस शहर में लोग दूर-दूर से…


    Spread the love

    जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, ‘बर्थ टूरिज्म’ रोकने के लिए 2 आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता को सीमित करने और ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को दो…


    Spread the love