यूपी सरकार के मंत्री का बयान- दंगों के गुनहगारों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि सात पुश्तें दंगा करना भूल जाएंगी

Spread the love

मेठी के गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री समेत भाजपा और संघ के पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विमर्श हुआ। अधिकारियों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति साझा की।
बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बरेली में हुए दंगे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अराजकता फैलाने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “दंगों में शामिल हर गुनाहगार को कड़ी सजा दी जाएगी और ऐसे लोगों पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि आने वाली पुश्तें भी दंगा करना भूल जाएंगी।”

मंत्री ने आगे कहा कि अमेठी में विकास की गति तेज करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक ओर जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  बरेली में CM योगी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हवालात से लंगड़ाते हुए निकला
  • Related Posts

    लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveआगरा कैंट स्टेशन लाश के टुकड़ों से भरा एक बैग मिलने से सनसनी फैल गई। आरपीएफ और जीआरपी इस बैग की जांच में जुटी हैं। लाश के टुकड़ों…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत 3 की मौत, छह लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveUP के अमरोहा जिले के थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर डूंगर में बृहस्पतिवार दोपहर किसान के निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे बैठे…


    Spread the love