छेड़छाड़- हल्द्वानी:  पिता के विरोध करने पर कर लिया अपहरण, ट्यूशन जाते वक्त जबरन उठाया, फिर किया ये काम

Spread the love

र से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा से मनचला छेड़छाड़ करता रहा। पिता ने युवक के घर जाकर घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथी के साथ स्कूटी से सरेशाम छात्रा का अपहरण ले गया। बाद में उसने छात्रा को नैनीताल रोड पर छोड़ा। मामले में पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़, अपहरण व जान से मारने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नैनीताल रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। शनिवार शाम वह रोजाना की तरह ट्यूशन जा रही थी। कई दिनों से सुहेल नाम का लड़का उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बेटी के बताते पर उन्होंने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया।

आरोप है कि 30 अगस्त को बेटी ट्यूशन जा रही थी। इसी बीच सुहेल अपने एक साथी साथ आया और जबरदस्ती बेटी का हाथ पकड़कर उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया। परिवार को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। आरोपी बेटी को स्कूटी से नैनीताल रोड के पास छोड़कर भाग गया। कहा कि आरोपी ने बेटी को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी सुहेल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी: केतन लाल हत्या केस: प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका, वहीं धरने पर बैठे
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love