बड़ी सौगात: हल्द्वानी-  काठगोदाम-लालकुआं से 11 नई ट्रेनें दौड़ने की तैयारी, सप्ताह में 6 दिन चलाने की है योजना

 

 

कुमाऊं के यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे ने इस रूट सहित 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही यात्रियों को कई नए गंतव्यों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में छह दिन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस भी छह दिन चलाई जा सकती है। रामनगर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन और काठगोदाम-सूबेदारगंज एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की योजना बनाई गई है। इसी प्रकार इज्जतनगर लालकुआं-हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, लालकुआं-यशवंतरावपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन और लालकुआं-कानपुर एक्सप्रेस भी सप्ताह में एक दिन संचालित करने का प्रस्ताव है।

 

कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन, कासगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन और कासगंज-वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद कुमाऊं व तराई के यात्रियों को दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, उदयपुर, कटड़ा, वाराणसी और सिकंदराबाद आदि बड़े शहरों तक आधुनिक और तेज ट्रेन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। देहरादून के वंदे भारत से जुड़ने के बाद कुमाऊंवासी लंबे समय से इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत: नदियों में बहने, मलबे में दबने से तीन बच्चों समेत 11 की मौत
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…