रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों पर खासकर बारिश से भारी बोल्डर और मलबा सड़कों पर आ रहा है, जिससे हादसे भी हो रहे हैं।

सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन में  कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों के नाम –

  1. नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष (रेफर)

  2. ममता, पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष (रेफर)

  3. प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष

मृतकों के नाम –

  1.  रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष

  2. चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष

 

आज प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट
देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन

प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में कई दौर की बारिश देखने को मिली। वहीं सोमवार के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसी स्थिति में इन जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि इन दिनों मानसून चरम पर है। आने वाले दिनों भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love