उत्तरकाशी- लगातार भारी बारिश..खतरे की घंटी, स्यानाचट्टी मेंं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से दहशत में लोग

Spread the love

 

मुनोत्री हाईवे पर एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। बीते शनिवार की रात हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई पेड़ बहकर हाईवे के पुल पर अटक गए। इसके चलते नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा और स्यानाचट्टी में स्थित होटलों और आवासीय क्षेत्रों में घुस गया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं यहां बनी झील का जलस्तर बढ़ने से पानी होटलों की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया।

यह तीसरी बार है जब स्यानाचट्टी में झील जैसी स्थिति बनी है और इसका खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग की तीन मशीनें कुपड़ाखड्ड के मलबे को हटाकर जलस्तर को सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। एनएच विभाग की मशीनें भी पुल पर फंसे पेड़ों और मलबे को हटाकर पानी का बहाव सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं पर खतरा अभी भी बना हुआ है।

पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

इस समस्या पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार अगर झील के निर्माण के दौरान सही और तकनीकी कदम उठाए गए होते तो यह समस्या पैदा नहीं होती। उन्होंने यह भी मांग की कि स्यानाचट्टी के दोनों ओर बहने वाले खड्डों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और वरुणावत की तर्ज पर पहाड़ियों पर ट्रीटमेंट उपचार किया जाए।

और पढ़े  Rahul Gandhi- कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love