देवप्रयाग: संगम में रोमांच, 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, देशभर की 17 टीमें ले रही हैं हिस्सा

देवप्रयाग संगम तट पर गुरुवार को 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से रिकॉर्ड 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो अब तक की सर्वाधिक भागीदारी है।

यूनाइटेड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और एशिया के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि देवप्रयाग में आयोजित इस चैंपियनशिप में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी (ITBP), पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, निमास (NIMAS), जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक सहित कई प्रमुख टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और मिक्स्ड वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। शौकत सिकंद ने बताया कि इस चैंपियनशिप की विजेता टीमें अगले वर्ष होने वाली विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अरुणाचल प्रदेश में होने वाली एशियन चैंपियनशिप, तुर्की में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप, केन्या में होने वाला वर्ल्ड कप और चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली अंडर-21 प्रतियोगिता शामिल है।
उन्होंने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इस बार पंजाब से युवा लड़कियों की एक नई टीम भी पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यहां से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करेगी।
और पढ़े  47 दिन, 3000 किमी का सफर: डॉ. अनिल जोशी की साइकिल यात्रा पूरी, उत्तराखंड पहुंचने पर CM धामी ने किया स्वागत
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…