उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर 6 नए स्थानों पर बने भूस्खलन और भू-धंसाव जोन, खतरा बढ़ा..

Spread the love

 

मानसून के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से चलाना राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हाईवे पर जंगलचट्टी के साथ-साथ करीब छह और नए भूस्खलन और भू-धंसाव क्षेत्र बन गए हैं। इसके अलावा यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर भी स्यानाचट्टी में पुल के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

पिछले 8 दिनों से यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास भू-धंसाव के कारण बंद पड़ा है। मानसून के दौरान कुथनौर से लेकर जानकीचट्टी तक करीब 12 जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और लगभग छह नए भूस्खलन क्षेत्र विकसित हो गए हैं।

 

हनुमान चट्टी-फूलचट्टी के बीच सड़क कई जगहों पर धंसी
25 किलोमीटर के हिस्से में कुथनौर के सामने पालीगाड-सिलाई बैंड के बीच स्यानाचट्टी, रानाचट्टी के बीच झर्झर गाड और हनुमान चट्टी-फूलचट्टी के बीच सड़क कई जगहों पर धंस गई है या बह गई है। कई स्थानों पर 200 से 300 मीटर की खड़ी चट्टानों से रुक-रुककर बोल्डर गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इन सब कारणों से मानसून के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा फिर से शुरू होने पर अनिश्चितता बनी हुई है।

 

नौगांव ब्लॉक की नवनिर्वाचित प्रमुख सरोज पंवार ने जिला प्रशासन और राजमार्ग निर्माण खंड से यमुनोत्री हाईवे को बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि चारधाम यात्रा पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

 

लगातार बारिश के चलते हाईवे को दुरुस्त करने में दिक्कत हो रही है। भू-धंसाव और यमुना नदी के कटाव के चलते जितना खोल रहे हैं। दूसरे दिन और सड़क को और अधिक नुकसान हो रहा है। फिर भी मैनवली और मशीनरी का प्रयोग कर हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। – मनोज रावत ईई राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट

और पढ़े  हल्द्वानी- बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love