बिहार कैबिनेट बैठक: बिहार कैबिनेट में 34 प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री नीतीश ने लगाई मुहर, इन विभागों में नौकरी की बहार

Spread the love

 

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री 34 एजेंडों पर मुहर लगा दी। नीतीश सरकार ने नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। बैठक में कई बड़े विभागों में नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी, उसपर स्वीकृति लगा दी। यानी अब राज्य के आठ जिलों (मधुबनी, गोरौल, शाम्हों, इमामगंज, अधौरा, कटोरिया, असरगंज और चकाई) में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों के लिए कुल 526 पदों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 422 पद शिक्षक वर्ग के होंगे (हर कॉलेज में एक प्रधानाचार्य) और 104 पद गैर-शिक्षक (शिक्षकेत्तर) स्टाफ के होंगे।

40 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई
वहीं नगर विकास विभाग में एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन के 71 कार्यालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए 663 विभिन्न कोटि के गैर तकनीकी पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा महाधिवक्ता कार्यालय में 34 स्थाई पद तथा संविदा आधारित छह पद समेत 40 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए 2159 पदों का पुनर्गठन किया जाएगा।

बिहार में हवाई संपर्क को मिलेगा विस्तार
मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, भागलपुर और सहरसा में प्रस्तावित हवाई अड्डों के अध्ययन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। सीतामढ़ी जिले के मुनौरा धाम में मंदिर निर्माण के लिए नोएडा की रिसर्च डिजाइन एसोसिएट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया। यह कदम धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देगा। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को बिहार में आयोजन की मंजूरी मिल गई। इसके लिए ₹119.04 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जो राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करेगा।

और पढ़े  Bihar-  बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, जब्त होंगे वाहन

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar-  बिहार में डीजे वाहनों पर कसेगा शिकंजा, 15 दिनों में शुरू होगा राज्यव्यापी अभियान, जब्त होंगे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में अब डीजे पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। चल रहे बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि ऐसे वाहनों को प्रतिबंधित…


    Spread the love

    Bihar- खाद की कालाबाजारी पर अपने ही विधायकों के सवाल पर घिरी सरकार, मंत्री ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the love कालाबाजारी के मुद्दे पर घिरी सरकार खाद की कालाबाजारी का मुद्दे पर जदयू और भाजपा के विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। जदयू विधायक ने…


    Spread the love