पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आज पहला संबोधन,अभी कुछ देर बाद दरभंगा उतरेंगे

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंच रहे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद विदेश दौरे के बीच से ही लौटे पीएम मोदी का 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर पहले से कार्यक्रम तय था। वह कुछ ही देर में मधुबनी पहुंचेंगे। यहां वह 13500 करोड़ की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री यहीं से देश में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी देंगे।

 

पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मधुबनी

दरभंगा एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से मधुबनी रवाना होंगे। मधुबनी में उन्हें 11:45 बजे से कार्यक्रम में शामिल होना है। दरभंगा में विमान को देर होने के कारण मधुबनी के कार्यक्रम में कुछ देर है। प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के अंतर्गत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को लगभग 930 करोड़ रुपये के सामुदायिक निवेश कोष के लाभ का वितरण भी पीएम मोदी करेंगे।

दरभंगा एयरपोर्ट से उतरकर जाएंगे मधुबनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने वाले हैं। यहां से वह हेलीकॉप्टर से मधुबनी जाएंगे। पीएम मोदी को 10:50 में दरभंगा में उतरना था, लेकिन देर हो चुकी है। कुछ देर में वह दरभंगा आएंगे और यहां से मधुबनी निकलेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आज पहला संबोधन,अभी कुछ देर बाद दरभंगा उतरेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मधुबनी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी। सहरसा स्टेशन पर सारी तैयारियां हो गई हैं। सांसद-विधायकों को स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आज पहला संबोधन,अभी कुछ देर बाद दरभंगा उतरेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमएवाई-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को मधुबनी से ही स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह यहीं से देशभर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को किस्तें भी जारी करेंगे। बिहार में 1 लाख पीएमएवाई-जी और 54,000 पीएमएवाई-यू घरों के गृह प्रवेश को चिह्नित करते हुए मधुबनी में राज्य के कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी वह सौंपेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहरसा-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे। वह पिपरा-सहरसा व सहरसा-समस्तीपुर के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह मधुबनी से ही सुपौल-पिपरा रेल लाइन, हसनपुर-बिथान रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। खगड़िया-अलौली रेल लाइन भी वह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह छपरा और बगहा में दो 2-लेन रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। व को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
करीब एक घंटे बाद 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 13480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करते हुए इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री किसी जनसमूह को यहीं संबोधित करेंगे।
और पढ़े  बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस
  • Related Posts

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…

    बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

    बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। शिक्षकों और…